Nature Nature

सरदारशहर में अलसुबह सनसनी: विवाहिता की गला रेतकर हत्या, देवर पर आरोप

Nature

समाचार गढ़ 7 सितंबर 2025

सरदारशहर के गौशाला बास इलाके में रविवार अलसुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। श्रीडूंगरगढ़ के गांव डेलवां निवासी विद्याधर पुरोहित की बेटी पूनम उम्र 26 वर्ष पत्नी कपिल पांडिया की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, यह वारदात सुबह करीब चार बजे की है। उस समय घर पर पूनम और उसका देवर मौजूद थे, जबकि सास-ससुर मंदिर गए हुए थे। जब वे लौटे तो खून से लथपथ बहू का शव कमरे में पड़ा देख दंग रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतका के पीहर पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विवाहिता के देवर ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों का दावा है कि शनिवार को भी आरोपी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसकी शिकायत की गई थी। आरोप है कि रविवार तड़के उसने गला रेतकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। थोड़ी देर में FSL टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights