Nature Nature

सेरूणा सरपंच को नवाचार और विकास कार्यों के लिए अल्ट्राट्रेक कंपनी ने किया सम्मानित

Nature

समाचार गढ़, 20 नवम्बर, श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत सेरूणा के सरपंच को उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट जनहित कार्य और नवाचार के लिए अल्ट्राट्रेक कंपनी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गांव में हाईटेक लाइब्रेरी और पीएचसी में वार्ड निर्माण जैसे उल्लेखनीय विकास कार्यों के लिए दिया गया।

कंपनी के सेल्स हेड रोहित दिक्षित ने जानकारी दी कि बीकानेर जिले के सर्वश्रेष्ठ कार्यों की श्रेणी में सेरूणा सरपंच का चयन किया गया है। उन्होंने सरपंच के प्रगतिशील दृष्टिकोण और पंचायत के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की। दिक्षित ने बताया कि ग्राम पंचायत में जनहित के विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा के बाद इस सम्मान का निर्णय लिया गया।

सम्मान समारोह में सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ और रणवीर सिंह को साफा पहनाकर सम्मान प्रतीक भेंट किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट भरतसिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव का समग्र विकास उनका मुख्य लक्ष्य है और वे इसके लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी सुरेश पुनिया, पवन ज्याणी, चिमनाराम मेघवाल, मघाराम भादू, कुम्भाराम भादू, धनानाथ, बलवीर सिंह, हनुमान नाथ सिद्ध समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि अल्ट्राट्रेक कंपनी द्वारा जिलेभर में 20 सरपंचों को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए चुना गया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से भी मोमासर, रीड़ी और समंदसर के सरपंचों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights