Nature Nature

सेवाभावी संस्था आपणो गांव सेवा समिति को “श्रीडूंगरगढ़ गौरव सम्मान” से नवाजा गया। इक्यावन हजार रुपये की राशि समर्पित, दस लाख की लागत का जल वाहन देने की घोषणा

दस लाख की लागत का जल वाहन देने की घोषणा

Nature

समाचार-गढ़, 18 फरवरी, श्रीडूंगरगढ़। जीव-जतन जन कल्याण ट्रस्ट तथा गुणीजन सम्मान समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार की सायं नगर की लोकप्रिय सेवाभावी संस्था आपणो गांव सेवा समिति को भूतेश्वर मंदिर, ताल मैदान में श्रीडूंगरगढ़ गौरव सम्मान प्रदान कर अभिनंदित किया गया। समिति की ओर से इक्यावन हजार रुपये की राशि तथा सम्मान-पत्र संस्था अध्यक्ष मनोज डागा ने हासिल किया। समिति के सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि आपणो गांव सेवा समिति के सभी सदस्य संजीदा ढ़ंग से सेवा कार्यों को तत्पर होकर अंजाम देते हैं। दूसरे शहरों में ऐसा उदाहरण दुर्लभ है। विधायक ने बताया कि यहां घोषित ट्रोमा सेंटर तथा बस स्टैंड का कार्य घोषणा के अनुरूप शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। पचास करोड़ की ड्रेनेज योजना का काम भी बाहरी एजेंसी से शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा। ट्रोमा सेंटर में वे बल्ड बैंक को स्थापित करने के लिए भी सचेष्ट रहेंगे।
साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि आपणो गांव सेवा समिति सामाजिक सरोकारों से सीधे जुड़ी हुई है, तथा इसका एक- एक कार्यकर्ता स्वप्रेरणा से कार्य करता है। तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री मंजू झाबक ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सेवाभावी कार्यकर्ताओं को देखकर मन में श्रद्धा उपजती है। माहेश्वरी महिला मंडल की संरक्षक शांतिदेवी लखोटिया ने विधायक से कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में ब्लड बैंक स्थापित हो और पेयजल व्यवस्था सुचारू हो।
प्रारंभ में गुणीजन सम्मान समारोह समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने अपने लम्बे वक्तव्य के द्वारा आपणो गांव सेवा समिति के विशाल कार्य श्रृंखला का संक्षिप्त ब्यौरा तथा संस्था स्थापना के पांच वर्षीय कार्यकाल की अभूतपूर्व सेवाओं का उल्लेख किया। जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से आनंद पारख ने कहा कि समिति के कार्य हर दानदाता को आकर्षित करते हैं। गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने कहा कि इस सम्मान से समूचा श्रीडूंगरगढ़ सम्मानित हुआ है। कार्यक्रम में विधायक गिरधारीलाल महिया ने कोलकाता से प्रेषित जतनलाल पारख के उस पत्र का वाचन करवाया, जिसमें पारख ने घोषणा की है कि वे दस लाख रुपये राशि का एक जल वाहन सभी यंत्रों से सज्जित कर आपणो गांव सेवा समिति को भेंट करेंगे। कार्यक्रम का संचालन चेतन स्वामी ने किया तथा राजगुरु देवीलाल उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। उपस्थित सैकड़ों जनों को भगवान शंकर का प्रसाद वितरित किया गया।
आज भूतेश्वर मंदिर में दिन भर भक्तों के आवागमन का तांता लगा रहा। दिनभर में तीन बार सुन्दर काण्ड पाठ हुए।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights