Nature Nature

जरूरतमंद की सेवा: विजयराज सेवग ने चिकित्सा उपकरणों का किया लोकार्पण

Nature

समाचार गढ़, 26 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। नागरिक विकास परिषद भवन में आयोजित चिकित्सा उपकरणों के लोकार्पण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में विजयराज सेवग ने कहा, “जरूरतमंद की सेवा मानव जीवन का सबसे महान कार्य है। हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार तन, मन और धन से जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। यही मानवता की सच्ची सार्थकता है।”

सेवग ने कहा कि नागरिक विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों में भोजक परिवार द्वारा दी गई यह सेवा रूपी आहुति सराहनीय प्रयास है। बजरंग भोजक ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने बुजुर्गों और पुण्यात्माओं की स्मृति में अर्जित धन का एक भाग परमार्थ के लिए अर्पित करना चाहिए।

परिषद की सेवाओं की सराहना

इस अवसर पर साहित्यकार सत्यदीप ने कहा कि नागरिक विकास परिषद एक सेवाभावी संस्था है, जो सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। परिषद के मंत्री भंवर भोजक ने कहा, “कस्बे में भामाशाहों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है निस्वार्थ सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं की।”

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चोरड़िया ने भोजक परिवार द्वारा प्रदत्त उपकरणों को अत्यधिक उपयोगी बताया। वहीं, जीवन बीमा निगम के के.एल. जैन ने परिषद परिवार की सेवाओं को सर्वश्रेष्ठ बताया।

स्व. टीकमचंद सेवग को याद किया गया

परिषद के मंत्री जगदीश प्रसाद स्वामी ने स्व. टीकमचंद सेवग को याद करते हुए कहा कि कस्बे में एंबुलेंस सेवा शुरू करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने हमेशा परिषद के कार्यों में तत्परता से सहयोग किया।

भोजक परिवार का योगदान

इस अवसर पर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि चिकित्सा उपकरण स्व. टीकमचंद सेवग और उनकी पत्नी स्व. भंवरी देवी भोजक की स्मृति में उनके सुपुत्रों राजकुमार, विजयराज, और लालचंद सेवग द्वारा प्रदान किए गए हैं।

कार्यक्रम में लालचंद भोजक, जितेंद्र भोजक, रमेश कुमार भोजक, मोहित भोजक, वैशाली, और आकांक्षा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संयोजन श्रीगोपाल राठी ने किया।

Related Posts

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights