Nature Nature

सेसोमूं स्कूल ने 78वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं उपखंड स्तर पर परेड में प्रथम एवं समूह नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Nature

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 15 अगस्त 2024। सेसोमूं स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्ष कुमार हिसारिया, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ थे। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर स्कूल के छात्रों ने मार्च पास्ट, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी उपस्थितजनों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।

साथ ही स्विमिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अन्तर्सदनीय स्विमिंग प्रतियोगिता में सामूहिक तौर पर एमराल्ड हाउस प्रथम, सैफायर हाउस द्वितीय एवं टोपाज हाउस तृतीय स्थान पर रही। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पुराने रिकार्ड टूटे जिनमें हॉफ लैप फ्रिस्टाइल एवं वन लैप फ्रिस्टाइल में माया, गर्ल्स रिले फ्रिस्टाइल में सैफायर हाउस की छात्राओं माया, सुहाना, कोयल व तनिष्का तथा सीनियर बॉयज वन लैप बैक स्ट्रोक में पंकज सारस्वत ने रिकार्ड तोड़ा।

मुख्य अतिथि हर्ष कुमार हिसारिया ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग से हमें सीख लेनी चाहिए और अपने देश को समृद्ध और मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

संस्था चैयरमेन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के युवा पीढ़ी को जागरूक किया। मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम की सराहना की एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज सेवी, उद्यमी महावीर माली, विमल भाटी, ओमप्रकाश पंवार उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

सेसोमूं स्कूल को उपखंड स्तर पर परेड में प्रथम स्थान एवं सामूहिक नृत्य (कनिष्ठ वर्ग) में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया।

Related Posts

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights