Nature Nature

सेसोमूं स्कूल ने जीता जिला स्तरीय हैंडबॉल खिताबअंडर-14 छात्र वर्ग में विजेता, छात्रा वर्ग में तृतीय स्थान

Nature

समाचार गढ़ 16 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। लगातार नेशनल और ज़ोनल स्तर पर अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में विजेता बनकर धाक जमा चुकी सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ की खेल प्रतिभाएँ अब जिला स्तर पर अंडर 14 वर्ग में भी चमकीं। बीकानेर बॉयज स्कूल, बीकानेर में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग) में सेसोमूं स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-14 छात्र वर्ग के फाइनल में सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ और महासागर शिक्षण संस्थान, हरियासर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दर्शकों की सांसें थाम देने वाले संघर्ष में सेसोमूं स्कूल की टीम ने 27-25 के रोमांचक स्कोर से विजय प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं, अंडर-14 छात्रा वर्ग में भी सेसोमूं स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा एवं प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा मानकर आगे भी इस दिशा में कार्य करता रहेगा। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के साथ-साथ विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं टीम कोच श्री रामनिवास बेनीवाल और श्री बीरेश राजपूत को भी दिया, जिनके मार्गदर्शन और मेहनत से खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया।

विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Related Posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights