Nature Nature

सेसोमूं स्कूल की हैंडबॉल में शानदार उपलब्धि

Nature

समाचार गढ़, 28 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। टी.एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल, मुरैना (मध्यप्रदेश) में आयोजित सीबीएसई वेस्ट ज़ोन हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025 में सेसोमूं स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पदमा मूंधड़ा ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता टीम, समस्त सेसोमूं परिवार एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अंडर-19 छात्र वर्ग में सेसोमूं स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल, सागर को रोमांचक मुकाबले में 12-11 गोल से पराजित कर विजेता ट्रॉफी हासिल की। वहीं, 19 वर्षीय छात्रा वर्ग एवं 14 वर्षीय छात्र वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने कहा कि यह उपलब्धि केवल खेल का गौरव नहीं है, बल्कि विद्यालय की उस शिक्षा-दृष्टि और मिशन का परिणाम है जिसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के चेयरमैन और वाइस चेयरपर्सन का सदैव यह उद्देश्य रहा है कि बच्चे केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर खेल, कला, संस्कृति और अनुशासन जैसे प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनें। उनकी अनुप्रेरणा और मार्गदर्शन से विद्यालय ने हमेशा उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं और यह उपलब्धि भी उसी संकल्प का जीवंत प्रमाण है।

  • Related Posts

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights