Nature Nature

सात दिवसीय CPS वर्कशॉप का समापन, हर क्षेत्र में होते है लीडर-राज सर

Nature

समाचार-गढ़, 9 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालुबास स्थित तेरापंथ भवन उपरलो में तेरापंथ युवक परिषद की ओर से आयोजित सात दिवसीय कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग वर्कशॉप का रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज सर ने कहा कि हर क्षेत्र में लीडर होते है। इस कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपने अपने क्षेत्र में लीडर साबित हो ओर सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करें। कार्यशाला में भीलवाड़ा से प्रशिक्षण देने आए सीपीसी प्रशिक्षक महावीर जैन ने बताया कि कार्यशाला में कुल 41 सदस्य हुए। सभी प्रतिभागियों ने एकाग्रता से झिझक को दूर कर आत्मविश्वास के साथ सार्वजनिक भाषण देना सीखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभातेयुप के सहमंत्री अन्नत बागरेचा ने श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ युवक परिषद के प्रयास की सराहना करते हुए आगे भी युवा शक्ति का मार्गदर्शन करने में उपयोगी कार्य करने की प्रेरणा दी। तेयुप अध्यक्ष मनीष नवलखा ने स्वागत उद्बोधन दिया व सभी अतिथियों को दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। मंच पर विशिष्ट अतिथि रिद्धकरण लूणियां, शाखा प्रभारी पीयूष लूणिया, तेरापंथ सभा के विजयराज सेठिया उपस्थित रहें व सभी वक्ताओं ने कार्यशाला के आयोजन की सराहना की। दीक्षांत समारोह का प्रारंभ सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी डॉ. संपूर्णयशाजी के मंगलापाठ से हुआ व हेमलता बरड़िया ने मंगलाचरण सुनाया। सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार सचिव दीपक सेठिया ने व्यक्त किया। इस दौरान तेयुप के सभी सदस्य, परामर्शक सदस्य, तेरापंथ सभा के सदस्य, महिला मंडल पदाधिकारी सहित धनराज पुगलिया, भंवरलाल दुगड़, सत्यनारायण स्वामी, विमल भाटी, महावीर माली,कांति पुगलिया आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights