Nature Nature

पचहत्तर हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, इस साल 81 हजार नौकरियों का कैलेंडर जारी,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से संवर रहा प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य

Nature

समाचार गढ़ 21 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवा कल्याण को लेकर संकल्पबद्ध है। सरकार ने पांच वर्षों में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में अब तक 75 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। इस वर्ष 81 हजार परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है। एक ही दिन में 26 हजार नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया जारी कर सरकार ने इतिहास रचा है। साथ ही, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्यों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 करने का निर्णय लिया गया है। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है कि हर परीक्षा पारदर्शी तरीके से हो।

हाल ही में सूचना सहायक के पद पर चयनित प्रेरणा आचार्य ने कहा कि परीक्षा से लेकर परिणाम जारी होने और नियुक्ति पत्र मिलने तक की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध रही। उन्होंने मुख्यमंत्री की विजनरी सोच की सराहना की। वहीं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे भीनासर निवासी राघव सोलंकी ने कहा कि इतनी सारी नौकरियां एक साथ निकाली गई हैं, जिससे अधिक युवाओं का करियर संवरेगा।

निजी क्षेत्र में भी खुली रोजगार की राह
मुख्यमंत्री की संकल्पना के अनुसार निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं। बीकानेर जिले में पिछले डेढ़ वर्ष में 6 कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर और 4 कैंपस प्लेसमेंट शिविर सहित कुल 10 रोजगार सहायता शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में 12,580 युवाओं ने भाग लिया और 122 नियोजकों द्वारा 2,786 बेरोजगार अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन हुआ।

सितम्बर 2024 में आयोजित रोजगार सहायता शिविर के दौरान गंगाशहर निवासी सुमित अग्रवाल का चयन एसबीआई क्रेडिट कार्ड में टीम लीडर पद पर हुआ। एमबीए योग्यताधारी अग्रवाल ने 4.7 लाख रुपए वार्षिक पैकेज पर नौकरी पाई। उन्होंने कहा कि अगर यह शिविर नहीं होता तो शायद उन्हें यह अवसर नहीं मिल पाता।

27 मार्च को बीकानेर में आयोजित रोजगार सहायता शिविर में बीकॉम, एमकॉम, एलएलबी योग्यताधारी प्रखर मुंजाल को आकाश इंस्टीट्यूट में सेल्स मार्केटिंग मैनेजर के पद पर नियुक्ति मिली। वर्तमान में वे 6 लाख 30 हजार रुपए के वार्षिक पैकेज पर काम कर रहे हैं। मुंजाल ने कहा कि अपने गृह नगर में यह नौकरी पाकर वे खुश हैं और इस अवसर का श्रेय मुख्यमंत्री की संवेदनशील सोच को दिया।

Related Posts

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights