Nature Nature

शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट

Nature

शेयर मार्केट से 2 जून 2026 की खास अपडेट
हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी व ऑटो शेयरों के दम पर बाजार रिकवर।

समाचार गढ़ 2 जून 2026। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत कमजोर रही लेकिन बाद में आईटी और ऑटो शेयरों के दम पर बाजार रिकवर हुआ और हरे निशान में बंद हुआ।
शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। आज निवेशकों के लिए बाजार की ये वापसी अच्छा संकेत लेकर आई है। सेंसेक्स में 300 से ज्यादा तो निफ्टी में 100 अंको की तेजी रही। निफ्टी 50 पहले गिरकर 23,229 तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में तेजी से उछलकर करीब 0.6% बढ़त के साथ 23,523.60 तक पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स भी दिन के निचले स्तर 73,815 से 506 अंक यानी 0.7% बढ़कर 74,773.23 तक पहुंच गया। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने जोरदार रिकवरी दिखाई और सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 900 अंक तक उछल गया है।
मंगलवार को प्रमुख गेनर्स आईटी सेक्टर ही रहा इनमें टीसीएस, इनफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजी आगे रहें। इसी के साथ अडानी पॉवर और टेक महिंद्रा में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। बाजार के आज बड़े लूजर्स एनटीपीसी, एक्सेस बैंक व पॉवर ग्रीड रहें।
फाइनेंस एडवाइजर मघाराम सुथार ने बताया कि घरेलू निवेशकों के साथ विदेशी निवेशकों की खरीद-फरोख्त इस हफ्ते शेयर मार्केट की दिशा और दशा तय करेंगे।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights