Nature Nature

मौसम में परिवर्तन के कारण अंचल में छाया कोहरा, किसान वर्ग लावणी करने में व्यस्त

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पिछले तीन दिनों तक मौसम में आए बदलाव के कारण आज श्री डूंगरगढ़ अंचल में कोहरा देखने को मिला।पश्चिमी विक्षोभ के कारण सक्रिय हुए मौसम तंत्र के कारण पिछले दो तीन दिनों से राजस्थान में कई जगह पर हल्की बारिश तथा कई जगह पर ओले भी गिरे । मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।शुक्रवार शाम को चली ढंडी हवाओ का असर आज देखने को भी मिला । सुबह सुबह घना कोहरा छाया रहा।बुजुर्गो का मानना है कि यह कोहरा आगामी जमाने का अच्छा संकेत है।
किसान वर्ग जुटा लावणी में
मौसम में परिवर्तन के चलते आशंकित किसान वर्ग अंधाधुंध लावणी में जुटा नजर आ रहा है।किसान जौ , इसबगोल, सरसो,चना की कटाई में जूट गए हैं मौसम में आए बदलाव के चलते आशंकित किसानों ने बताया कि आसमान में सांवरिये ने तंबू तान रखा है ना जाने कब ओला वृष्टि हो जाए या आंधी तूफान से फसलें खराब हो जाए ।इसलिए किसान फसलों को समेटने में जुट गए हैं।हालांकि गेंहू की फसल अभी तक पूरी नही पकी है।किसानों ने बताया कि गैंहू की फसल कटाई में अभी पांच सात दिन का समय और लगेगा ।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए बदलाव के चलते राजस्थान में कई जगहों पर ओले पड़े।राजस्थान के श्रीगंगानगर, नागौर, जयपुर सहित कई जगह पर ओले गिरने के समाचार भी मिले हैं। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार मौसम में बदलाव एक दो दिन और देखने को मिल सकता है।

मौसम ने उड़ाई किसानों की नींद फसलों की अंधाधुंध कटाई में जुटे भूमिपुत्र ।फोटो सोनू जाखड़
शुक्रवार को काले बादलों से ढका हुआ नजर आया आसमान कई जगह पर हुई हल्की बूंदाबांदी ।
मौसम में परिवर्तन के चलते शनिवार सुबह श्री डूंगरगढ़ अंसल में छाया घना कोहरा। फोटो सुशील कुमार सारस्वत
मौसम ने उड़ाई किसानों की नींद फसलों की अंधाधुंध कटाई में जुटे भूमिपुत्र ।फोटो सोनू जाखड़
  • Related Posts

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। कहते हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और हरियाणा के सिरसा निवासी 85 वर्षीय पूर्व सैनिक लाल चंद गोदारा ने इसे सच साबित कर…

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights