Nature Nature

आज निकलेगी शाही सवारी, कल होगा विवाह कार्यक्रम

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। । धर्मनगरी श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गणगौर के जुलूस और कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है। आज शाम 4बजे हनुमान क्लब से शुरू होने वाली गणगौर की शाही सवारी के लिए कस्बे के युवक बाइक लेकर सम्मिलित होने के लिए और महिलाएं गणवेश के लिए संबंधित प्रभारियों से संपर्क कर रही है। कस्बे में उत्सव-सा माहौल बना हुआ है। गणगौर मेला समिति के व्यवस्थापक राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि कस्बे में गणगौर के कार्यक्रमों को लेकर उत्साह का माहौल है। उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यधिक धूमधाम और उल्लास के साथ आज शाम 4:00 बजे हनुमान क्लब प्रांगण से गणगौर की सवारी 21 गणगौर तथा 21 ईशरजी के साथ निकाली जाएगी। इस बार कस्बे के लोग गणगौर की इस शाही सवारी को निहारने के लिए उत्सुक है। समिति के हिसाब किताब निरीक्षक श्रीगोपाल राठी ने बताया कि गणगौर ईशर जी की सवारी में जुलूस को भव्यता देने के लिए रथ, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजों के साथ कस्बे के धार्मिक श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। विजयराज सेवग ने बताया कि जुलूस में गणगौर पूजन करने वाली बहनें सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। समिति के मंत्री श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए कालू बास के नेहरू पार्क में पहुंचेगी। यहां गणगौर व ईशरजी को प्रसाद-जल आदि अर्पित किया जाएगा। जो बहने सजी-धजी गणगौर को अपने साथ लाएगी, उनकी सबसे सुंदर श्रृंगारित गणगौर को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

बाइक राइडर युवा और महिलाएं यहां करें संपर्क
श्रीडूंगरगढ़। मोटरसाइकिल द्वारा भाग लेने के इच्छुक युवा त्रिलोकचंद सुथार, गौरीशंकर माली, महावीर सारस्वत, नारायण जोशी, छगन नाई, आनंद जोशी, मनोज डागा और साड़ियों के लिए महिलाएं मीनाक्षी डागा, ललिता सोमाणी, मंजू झाबक, कपिला स्वामी और सुधा डागा से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Posts

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights