Nature Nature

सातलेरा से श्री भोमिया जी पैदल यात्री सुपरफास्ट संघ सालासर धाम के लिए रवाना, कल सुबह लगाएगा धोक

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 5 सितंबर 2025।
गांव सातलेरा से शुक्रवार को श्री भोमिया जी पैदल यात्री सुपरफास्ट संघ गाजे-बाजे और जयकारों के बीच सालासर धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व संघ के यात्रियों ने गांव के बालाजी मंदिर, भोमिया जी तथा गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

संघ के व्यवस्थापक गोपीराम जाखड़ ने बताया कि यह सुपरफास्ट संघ शुक्रवार शाम को रवाना होकर सौ से अधिक किलोमीटर की दूरी एक ही रात में पूरी करेगा और शनिवार सुबह सालासर धाम पहुंचकर हनुमान जी के चरणों में धोक लगाएगा।

इस संघ में दो दर्जन से अधिक पैदल यात्री शामिल हैं। यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन और मेडिकल सुविधा की व्यवस्था हेतु सेवा वाहन भी साथ रवाना हुआ है। गांववासियों ने यात्रियों को ध्वज सौंपते हुए मंगलकामनाओं के साथ जयकारों के बीच विदा किया।

Related Posts

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights