Nature Nature

सिंधी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया चेटीचंड महापर्व निकाली सजीव झांकियां झूम कर नाचे भगवान झूलेलाल के भक्त

Nature

सिंधी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया चेटीचंड महापर्व निकाली सजीव झांकियां झूम कर नाचे भगवान झूलेलाल के भक्त

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गुरुवार को श्री डूंगरगढ़ में सिंधी समाज ने चेटीचंड महापर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। पूरे दिन भर समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल की विशेष पूजा अर्चना की गई । समाज की महिलाओं द्वारा भगवान झूलेलाल के भजन कीर्तन किए गए । दोपहर को बाजार में सिंधी समाज की सभी दुकानें मंगल हो गई तथा सिंधी समाज द्वारा सामूहिक रूप से भगवान झूलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना की गई।इस पावन अवसर पर मंदिर की विशेष रोशनी से सजावट की गई।मंदिर पुजारी मांगीलाल उपाध्याय ने भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। सिंधी समाज द्वारा शहीद हेमू कालाणी को याद कर उनके आदर्श को जीवन में अपनाने के लिए संकल्पित किया गया। चेटीचंड की महापर्व पर सिंधी समाज के हर घर में प्रसाद बनाकर भगवान झूलेलाल के पूजा अर्चना की गई। इस दौरान समाज के युवा महिलाओं ने नाचते गाते हुए भगवान श्री झूलेलाल जी को खूब रिझाया। समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल मंदिर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया जिसमे गायक कलाकारों द्वारा भगवान श्री झूलेलाल के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर भगवान झूलेलाल जी को खूब रिझाया।

रात को मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया। जिसमें अजमेर से आए ललित भगत ने श्री भगवान झूलेलाल की महिमा का बखान किया।

सिंधी समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव ।
समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी चेटीचंड महापर्व के अवसर पर भाग लिया ।
सिंधी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया चेटीचंड महापर्व पूरे दिन हुआ भजन कीर्तन समाज के हर छोटे-बड़े ने लिया बढ़-चढ़कर भाग । सभी फोटो गौरी शंकर सारस्वत
समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
सिंधी समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जी की विशेष पूजा अर्चना की गई ।
समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी चेटीचंड महापर्व के अवसर पर भाग लिया ।
समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी चेटीचंड महापर्व के अवसर पर भाग लिया ।
  • Related Posts

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights