Nature Nature

गायक अर्जुन मारू (पप्पू मारू) श्री जसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान से होंगे सम्मानित

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का श्री जसवंत मल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान राजस्थान के नामचीन गायक श्री अर्जुन मारू ( पप्पू मारू) को भव्य समारोहपूर्वक प्रदान किया जाएगा।
समिति के सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि इस सम्मान के अन्तर्गत गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से इक्कीस हजार रुपये की राशि, शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे, वहीं उनकी कला के कद्रदान भी उनका सम्मान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पप्पू मारू अपनी मधुर गायकी से विगत पच्चीस वर्षों से संगीत की सेवा कर रहे हैं। उनके कार्यक्रम देश-प्रदेश सभी जगहों पर हुए हैं। उन्होंने भवदीप जयपुर वाले के सान्निध्य में वर्षों रहकर संगीत की साधना की है। आपने हेमंत- बसंत की संगीतकार जोड़ी भी बनाई। मोहे राम धुन लागी नाम से कविता कृष्णमूर्ति के गायन में एक एलबम खूब चर्चित हुआ। 2004 से जयपुर में नीरजा मोदी की स्कूल के गुणी संगीतकार हैं। मांड गायन में आप दक्ष हैं, वहीं गजल और भजन गायन में भी आपका शानी नहीं है। आप संगीत महफिलों की जान रहे हैं। उनके अपने गाए हुए कई एलबम लोकप्रिय रहे हैं। समिति के सदस्य बजरंग शर्मा ने बताया कि यह सम्मान साहित्य कला प्रेमी श्री गौरीशंकर राठी परिवार की ओर से प्रति वर्ष संगीत कला से जुड़े प्रतिभावान कलाकार को प्रदान किया जाता है, पूर्व में यह सम्मान प्रसिद्ध गीतकार-संगीतकार श्री सागर भाटी तथा गायक भंवरजी स्वामी तथा प्रसिद्ध गायक रमजान मोहम्मद को प्रदान किया जा चुका है। समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि अर्जुन मारू को पूर्व में अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

  • Related Posts

    राजस्थान निकाय चुनाव में टिकट को लेकर घमासान! कहीं चप्पल उठी तो कहीं नेताओं में हुई गाली-गलौज

    समाचार-गढ़ 30 अगस्त, 2026। राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। अपने पसंदीदा उम्मीदवारों…

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। याचिका में मांग की गई है कि देश के हर पेट्रोल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान निकाय चुनाव में टिकट को लेकर घमासान! कहीं चप्पल उठी तो कहीं नेताओं में हुई गाली-गलौज

    राजस्थान निकाय चुनाव में टिकट को लेकर घमासान! कहीं चप्पल उठी तो कहीं नेताओं में हुई गाली-गलौज

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights