Nature Nature

सर तो कभी जीभ काटने पर करोड़ों का ईनाम, नेता-अभिनेता सबको धमकी, जानें कौन वो शख्स

Nature

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले को 25 करोड़ रुपये इनाम देंगे की घोषणा परमहंस आचार्य द्वारा की गई है। आचार्य परमहंस के द्वारा इस तरह की धमकी देना का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी परमहंस आचार्य इस तरह के विवादित बयान देकर चर्चाओं में आ चुके है। इससे पहले परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान तो कभी उदयनिधि स्टालिन को धमकी दे चुके है।

सपा नेता भड़के

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और भारत-पाकिस्तान विभाजन में जिन्ना की बजाय हिंदू महासभा की भूमिका को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर परमहंस आचार्य ने कहा कि जो कुछ भी कहा गया है उसे कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता।

उदनिधि को दे चुके धमकी

परमहंस आचार्य ने उदयनिधि द्वारा सनातन को लेकर दिए गए बयान से नाराज होकर उदनिधि का सिर काटने पर इनाम रख दिया है। अयोध्या के एक मंदिर के मुख्य पुजारी परमहंस आचार्य ने कहा था कि जो कोई भी स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाएगा, उसे मैं 10 करोड़ रुपये का नकद इनाम दूंगा।

शाहरुख खान को जिंदा जलाने पर इनाम की घोषणा

परमहंस आचार्य ने फिल्म स्टार शाहरुख खान के लिए भी ऐसा ही ऐलान किया है। उन्होंने कहा था कि मैं शाहरुख खान को ढूंढ रहा हूं। जिस दिन मैं उसे ढूंढ लूंगा, उस जिहादी की खाल खींच लूंगा और जिंदा जला दूंगा। यदि कोई सनातनी शेर ऐसा करता है तो मैं उसके परिवार की आर्थिक मदद करूंगा।

जानिए कौन हैं जगद्गुरु परमहंस आचार्य

मूल रूप से बिहार के रहने वाले जगद्गुरु परमहंस आचार्य का पालन-पोषण मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुआ, जहाँ उनके माता-पिता बिहार से आए थे। करीब तीन दशक पहले परमहंस आचार्य का परिवार अयोध्या दर्शन के लिए आया था। यहां आकर 17 वर्षीय परमहंस इतने मंत्रमुग्ध हो गये कि उन्होंने वैराग्य अपना लिया और फिर कभी वापस नहीं गये। सरयू के किनारे कुटिया में रहने वाले परमहंस ने साल 2009 में महंत नृत्य गोपाल दास को अपना गुरु बनाया था। इसके बाद 2012 में जब पीठाधीश्वर सर्वेश्वर दास छावनी मठ के महंत बने तो परमहंस ने उनसे दीक्षा लेकर उन्हें अपना गुरु बनाया।

राम मंदिर के लिए किया था आमरण अनशन

साल 2018 में परमहंस आचार्य ने अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया और अपने हाथों से जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।

आत्महत्या की कोशिश की

साल 2021 में परमहंस आचार्य ने आत्महत्या करने की कोशिश की, उन्होंने यह प्रयास तब किया जब भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की उनकी मांग पूरी नहीं हुई। चिता पर चढ़ने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और नजरबंद कर दिया।

Source Sach Bedhadak

  • Related Posts

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI ने कुछ ही वर्षों में हमारी जिंदगी के कई काम आसान कर दिए हैं। लेकिन जैसे-जैसे AI मॉडल अधिक सक्षम और स्वायत्त…

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA Amendment Bill 2026 को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। विपक्ष और कुछ धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights