Nature Nature

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

Nature

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
1- नहाते हुए पानी के टप में डूबने से बालिका की मौत।
2- बिजली के झटके से अग्निवीर जवान की मौत।
3- नहाने के दौरान आया चक्कर आर्मी जवान की हुई मौत।
4- फांसी का फंदा लगाकर एक ने की आत्महत्या,

5- एक नशे में गिरा छत से व एक की स्प्रे से हुई मौत।

नहाते हुए पानी के टप में डूबने से बालिका की मौत।
समाचार-गढ़। नापासर थाना क्षेत्र के गांव शेरेरा में रविवार की सुबह 8 बजे पानी के टप में नहाते हुए पैर फिसलने से पानी के टप में गिर गई। बालिका 11 साल की कुमकुम अपने आप उठ नहीं पाई। उसके पिता भंवरलाल जाट व परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी सुषमा कुमारी को दी है।
नहाने के दौरान आया चक्कर आर्मी जवान की हुई मौत।
समाचार-गढ़। महाजन थाना क्षेत्र में साउथ कैंप फिल्ड फायरिंग रेंज में 50 वर्षीय मेजरसिंह पुत्र अमरिक सिंह निवासी दुत्तल, पटियाला की रविवार को अचानक मौत हो गई। उनके साथी राम बहादूर क्षेत्री ने पुलिस को बताय कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मेजरसिंह स्नान कर रहा था। तभी उसे चक्कर आ गया और वह गिर गया। साथी ने उसे संभाला और पानी पिलाकर सीनियर को सूचना दी। सीनियर प्रेमवीर सिंह एंबुलेंस लेकर मेजरसिंह को एमआई रूम डॉक्टर को चेक करवाया। डॉक्टर ने उसे मिल्ट्री अस्पताल सूरतगढ़ रेफर कर दिया। जहां दौराने ईलाज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी भजनलाल को दी है।
बिजली के झटके से हुई जवान की मौत।
समाचार-गढ़। सदर थाना क्षेत्र में अपनी यूनिट एरिया में ड्यूटी के दौरान बिजली का झटका लगने से 22 वर्षीय अग्निवीर जवान नरेंद्र कुमार पुत्र रक्षाराम निवासी यूपी मुण्डेरवा की मौत हो गई। सिनियर अधिकारी सुबेदार अविजीत मन्ना ने पुलिस को सूचना देते हुए ईलाज के दौरान अग्निवीर जवान की मौत हो जाने की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई मदनलाल जांगू को दी है।
फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।
समाचार-गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में सुराणों का मोहल्ला निवासी 43 वर्षीय श्रवण कुमार कच्छावा ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई रामनारायण कच्छावा ने पुलिस को जानकारी दी व पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी को दी है।
नशे में छत से गिरे एक व्यक्ति की हुई मौत।
समाचार-गढ़। नापासर थाना क्षेत्र में 47 वर्षीय सुरेश वाल्मीकि निवासी नापासर की ईलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मृतक के बेटे 23 वर्षीय सन्नी ने पुलिस को बताया कि 26 जुन की रात उसके पिता नशे में छत पर सो रहें थे। जब वे रात को उठे और पानी पीने नीचे जा रहें थे तो चक्कर आने से छत से गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें नापासर असप्ताल ले गए जहां से बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर में ईलाज के दौरान रविवार सुबह घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी सुषमा कुमारी को दी है।
खेत में जहर मिला पानी पीने से हुई एक व्यक्ति की मौत।
समाचार-गढ़। नोखा थाना क्षेत्र में खेत में मोठ का बीज तैयार कर रहें किसान ने भूल से जहर मिला पानी पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। नोखा निवासी इस्ताक अली ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मुखतियार अली 3 जुलाई को खेत में मोठ का बीज तैयार रहे थे। जहां जहर मिला पानी पी लेने से उनकी तबीयत बिगड़ गई व परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई बलवान सिंह को दी है।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights