Nature Nature

बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

Nature

समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026 बीकानेर। बीकानेर के स्थापना दिवस पर शहर में लगातार दूसरे दिन भी उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही गली-मोहल्लों की छतों पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी और आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। पतंगबाजी के दौरान ‘बोयकट्या’ के जोरदार नारे पूरे शहर में गूंजते रहे।

उत्साह के बीच लापरवाही के मामले भी सामने आए। चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से कई लोगों के हाथ, गर्दन और चेहरे पर कट लगने की घटनाएं हुई हैं। डॉक्टरों और प्रशासन ने पहले ही इस खतरनाक मांझे से दूर रहने की अपील की थी, इसके बावजूद कई लोग इसका उपयोग करते नजर आए।

इस बार बाजार में मांझे की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। व्यापारियों के अनुसार अलग-अलग क्वालिटी के मांझे अलग रेट पर बिक रहे हैं। जितना तेज मांझा, उतनी ज्यादा कीमत है। बताया जा रहा है कि बरेली से बड़े स्तर पर मांझे की सप्लाई बीकानेर पहुंच रही है।

पतंगों के दाम भी बढ़े हैं। जो सामान्य पतंग पहले 2 रुपये में मिलती थी, वह अब करीब 10 रुपये तक पहुंच गई है। इसके बावजूद खरीदारी और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही। पतंगबाजी प्रेमी डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि महंगाई का त्योहार के उत्साह पर खास असर नहीं पड़ा है।

आखातीज के अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने पतंगबाजी और बीकानेर की संस्कृति पर आधारित गीत भी तैयार किए हैं। इस बार कलाकार योगेश श्रीमाली का गीत लोगों में खासा लोकप्रिय हो रहा है।

प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने और अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने की अपील की, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

  • Related Posts

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights