Nature Nature

खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

Nature

समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026, खाटूश्यामजी। खाटूश्यामजी मंदिर क्षेत्र में दर्शन करने आई एक महिला की सोने की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार हरियाणा के सिरसा से बाबा श्याम के दर्शन करने आया था। घटना के बाद परिवार के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पांच महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हरियाणा निवासी नीरज रोहिल्ला ने बताया कि वह अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ 19 अप्रैल को खाटूश्यामजी पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग श्याम कुंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9:24 बजे पांच महिलाओं के गिरोह ने उनकी मां के गले से करीब 10.100 ग्राम वजनी सोने की चेन तोड़ ली।

घटना के बाद परिवार ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें महिलाएं वारदात करते नजर आईं। करीब एक घंटे बाद वही महिलाएं दोबारा उसी स्थान पर पहुंचीं, तब दुकानदार ने परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने होमगार्ड जवानों की मदद से महिलाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह पिछले करीब दो साल से सक्रिय बताया जा रहा है और रविवार व भीड़भाड़ वाले दिनों में वारदात को अंजाम देता है। पुलिस पहले भी गिरोह से जुड़े लोगों को पकड़ चुकी है। थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights