Nature Nature

नन्हें कदमों से बड़े सपनों की उड़ान, जेपीएस में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Nature

समाचार गढ़, 14 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं, बल्कि सहयोग और सम्मान की भावना के साथ जीवन जीने का पाठ भी है। यही संदेश विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने खिलाड़ियों को देते हुए 66वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक (11 वर्षीय) छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कर दिया।

प्रतियोगिता की शुरुआत जयपुर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में उल्लास और उत्साह के साथ हुई, जहां नन्हें खिलाड़ी खेल मैदान में जोश के साथ उतरे। मंच पर शारीरिक शिक्षक भवानीशंकर स्वामी, सुरेंद्र पूनियां व प्रभुराम जाखड़ मौजूद रहे। विद्यालय निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने अतिथियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

अतिथियों ने टॉस कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मुकाबला कबड्डी छात्रा वर्ग में जयपुर पब्लिक स्कूल और बाडेला की श्रीबालाजी शिक्षण संस्थान के बीच हुआ, जिसमें जयपुर पब्लिक स्कूल विजयी रही। वहीं बालकों के उद्घाटन मैच में गुसाईंसर की टीम ने जयपुर पब्लिक स्कूल को हराकर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिताओं में जिलेभर से कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स की कुल 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ और विद्यार्थी सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे रहे। कार्यक्रम में मेवासिंह, मंजू ओला, सोहनलाल सिद्ध, अजय डिसूजा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने सभी अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights