Nature Nature

छीने रुपये, मारपीट की, घायल अवस्था में एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मारपीट व रुपये छिनने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता कालुबास वार्ड 38 निवासी शारदा देवी पत्नी स्व. बिरमाराम जाट ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे सहीराम व हड़मान रोजाना सेरूणा से श्रीडूंगरगढ़ अपडाउन करते है और 21 जुलाई की रात 9.30 बजे तक आए नहीं तो मैं उन्हें देखने बाजार की ओर निकली। तभी मैंने देखा की एक सफेद रंग की बोलेरो कैम्पर स्टार्ट खड़ी है व मेरे बेटों की मोटरसाइकिल पड़ी हुई है। आरोपी मेरे बेटों के आड़े फिरे हुए थे व लाठियों, पाईपों से मारपीट कर रहें थे। जब मैंने शोर मचाया तो ज्याणीदेवी व रामीदेवी ने मुझे पकड़ लिया व मारने लगी। पीड़िता ने बताया कि मुकेश सुथार व विक्की राजपुरोहित ने मेरे बेटे द्वारा किसी से उधार लेकर आए हुए रूपए 1 लाख रूपए छीन लिए। मौके पर हुई भीड़ देखकर आरोपी कैम्पर में सवार होकर भाग गए। दोनों बेटों को घायल अवस्था में एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने दूध के हिसाब को लेकर 15 दिन पूर्व में भी झगड़ा व मारपीट की थी। पीड़िता ने कालूबास निवासी महेन्द्र, राकेश पुत्रगण रामूराम, ज्याणीदेवी पत्नी रामूराम, मुकेश पुत्र मांगीलाल, मांगीलाल पुत्र नेमचंद, रामीदेवी पत्नी मांगीलाल, राधा पुत्री मांगीलाल सुथार तथा राधा का पति, राधा का देवर, ओमप्रकाश स्वामी, विक्की राजपुरोहित सहित गांव जेतासर व इंदपालसर गुसाईंसर के 6-7 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

  • Related Posts

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।…

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    🚧 जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर–रेवाड़ी रेलखंड पर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास (RUB) लॉन्चिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights