Nature Nature

सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता टीम को मिली ट्रॉफी व मैडल

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। आज 67वीं राष्ट्रीय स्कूल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन महारानी स्कूल में हुआ।समारोह में सभी विजेता प्रथम तीन टीमों को ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर मुख्य अतिथि विधायक पूर्व सिद्धी कुमारी और विधायक पश्चिम जेठानंद व्यास ने विशिष्ठ अतिथि प्रदेश बीजेपी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जिला बीजेपी संगठन महामंत्री मोहन सुराना और अर्जुन पुरस्कार विजेता मगन सिंह राज़वी थे। इनके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी, उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा, एडीपीसी गजानंद सेवग, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश गोदारा, राम कुमार पुरोहित, अविकांत पुरोहित भी मेडल पहनाने में साथ रहे।
इस अवसर पर सिद्धी कुमारी ने कहा की देश के कोने कोने से आए सभी खिलाड़ियों का इस भूमि पर स्वागत और आगे और बढ़ने की प्रेरणा देती हूँ।
जेठानंद व्यास ने कहा की बचपन, पढ़ाई और खेल एक दूसरे से जुड़े है और इन तीनों में अनुशासन का होना अति आवश्यक है, इसलिए जीवन में हमेशा अनुशासन को बनाए रखे आप हमेशा सफल रहोगे। व्यास ने फिर दोहराया की सभी खेल गरिविधियो में भी मेरा हमेशा सहयोग रहेगा और मैं राजस्थान का पहला खेल विश्व विद्यालय खुलवाने की पूरी कोशिश करूंगा वो भी बीकानेर में।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश आचार्य ने सॉफ्टबॉल खेल के लिए करणी सिंह स्टेडियम में अलग से मैदान दिलवाने की दोनो विधायको से अनुरोध किया और खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलने पर जोर देने की कहा।
मोहन सुराना ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
बोड़ा ने अर्जुन अवार्ड विजेता मगन सिंह और बीकानेर से अर्जुन अवार्ड विजेता महाराजा करणी सिंह, राजश्री और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खेल में पाई उपलब्धियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर स्व विशन लाल पुरोहित को भी याद किया गया। प्रतियोगिता के समस्त पुरस्कार स्व श्री विशन लाल जी पुरोहित की स्मृति में उनकी धर्म पत्नी आशा देवी पुरोहित एवं पुत्र अविकांत पुरोहित सहायक प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक द्वारा प्रायोजित किये गये।
विजेता राजस्थान के कोच रमेश वर्मा, साकिर, राममूर्ति और गज कंवर के साथ सुबोध मिश्रा का भी सम्मान किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी भाटी ने बताया की स्कूल फेडरेशन के पर्यवेक्षक का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में राजेश गोस्वामी प्राचार्य संयोजक एम एम स्कूल, प्राचार्य शारदा पहाड़िया, ज्ञानेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वैशाली को भी विधायक व्यास ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर एक स्मारिका का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया जो इस प्रतियोगिता से संबधित थी। कार्यक्रम में सिंथेसस के मनोज बजाज भी अतिथि के रूप में थे।

  • Related Posts

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने शुरुआती खुफिया करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जब एक सीमा निगरानी मिशन के दौरान उनकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights