Nature Nature

मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यशाला आयोजित

Nature

मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यशाला आयोजित
समाचार गढ़। कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए ग्राम पंचायत मोमासर में मृदा स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सहायक निदेशक कृषि विस्तार रघुवर दयाल सुथार ने बताया कि किसानों को हर फसल सीजन से पहले अपने खेत की मृदा के स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में किसान के खेत की मृदा की उर्वरता के बारे में जानकारी मिलती है। किसान के खेत की मृदा में उपलब्ध पोषक तत्वों के उपलब्धता की जानकारी स्वास्थ्य कार्ड में दर्ज होती है जिसके आधार पर किसानों को अपनी फसल के लिए पोषक तत्वों की मात्रा देनी चाहिए तथा संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है। कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत में बताया कि किसान भाइयों को अंधाधुंध रासायनिक खाद एवं उर्वरकों का उपयोग ना करते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुशंसा के आधार पर पोषक तत्व देने चाहिए। सारस्वत ने बताया कि बिना उपलब्ध मात्रा ज्ञात किये उर्वरकों के उपयोग से खेती की भूमि बंजर होने का खतरा रहता है साथ ही अधिक मात्रा में दी गई खाद का उपयोग फसल द्वारा नहीं किया जाता है और किसान को आर्थिक हानि होती है। रासायनिक खाद के साथ-साथ जैविक खाद का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए किसान भाइयों को गोबर की खाद को अच्छी तरह से सड़ा गला कर कंपोस्ट खाद तैयार करनी चाहिए। इसी प्रकार उच्च गुणवत्ता की केंचुआ खाद भी किसान तैयार कर सकते हैं। जैविक खाद से भूमि की न केवल उर्वरता बढ़ेगी बल्कि जीवांश पदार्थ के बढ़ने से मिट्टी के लाभदायक जीव भी अधिक मात्रा में कार्यशील रहेंगे जिससे खेत में दी हुई खाद का अधिकतम उपयोग हो सकता है । कार्यशाला में मोमासर सरपंच जुगराज संचेती सहायक कृषि अधिकारी प्रार्थना सिद्ध कृषि पर्यवेक्षक भागीरथ कुलड़िया आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला एवम पुरुष कृषक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights