Nature Nature

बच्चा सिरदर्द की करें शिकायत, ना लें हल्के में, इन बातों का रखें ध्यान

Nature

यदि आपका बच्चा बार-बार सिरदर्द, जी मिचलाने, चक्कर या उल्टी आने की शिकायत करता है तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। माता-पिता इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करें। क्योंकि यह लक्षण माइग्रेन के हो सकते हैं। बच्चों में इन दिनों माइग्रेन की शिकायत बढ़ रही है।

माइग्रेन की समस्या अब हर आयु वर्ग के लोगों में रहने लगी है। खासकर बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह तनाव, कॉम्पीटिशन, वंशानुगत, नींद की कमी, गलत खानपान, बिगड़ी जीवनशैली के अलावा इंटरनेट एडिक्शन भी बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आधे या पूरे सिर में दर्द से ही माइग्रेन का अंदेशा नहीं लगाया जा सकता है, बल्कि बार-बार उल्टी होना, दृष्टि बाधित होना, पेट में दर्द, जी मिचलाना भी इसके कारण है। ज्यादातर बच्चों में यह समस्या वंशानुगत भी होती है। सर्दी में माइग्रेन के केस ज्यादा बढ जाते हैं, क्योंकि ठंड से मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं।

बच्चा असहज रहे तो रखें ध्यान

चिकित्सकों ने बताया कि रेडी टू इट, फास्ट व जंक फूड, रेडिमेड मसाले बच्चों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहे हैं। इनमें चिली पैपर, दालचीनी, चीज, टमाटर-आलू या इनसे बने पैक्ड प्रोडक्ट आदि शामिल हैं। इनके सेवन के तुरंत बाद बच्चे असहज या सिर में दर्द महसूस करते हैं, तो परिजन इसका ध्यान रखें और बच्चों को ऐसे खाने से दूर रखें। पर्याप्त नींद, मोबाइल से दूरी, खानपान में सुधार के साथ बच्चों को तेज धूप और तेज रोशनी से बचाएं। बच्चों को हेडफोन, ईयर बड्स ज्यादा देर न लगाने दें।

बच्चों को खाली पेट नहीं भेजें स्कूल

नियमित इलाज लेने पर तीन से छह महीने में ठीक हो जाते हैं। अचानक होने वाले दर्द और एंटी माइग्रेन की दवा अलग से चलती है। बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए पेरेंटल काउंसलिंग अत्यंत जरूरी है। ध्यान रहे बच्चों को खाली पेट स्कूल या घर से बाहर नहीं भेजें।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights