Nature Nature

बेटे ने अपने पिता की बनाई फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, थाने में रिपोर्ट दर्ज, जाने पूरा मामला

Nature

सामाचार गढ़, 19 मई, दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में एक युवक के खिलाफ अपने पिता की मौत के बाद फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। दरअसल बसवा थाना क्षेत्र के सागर की ढाणी निवासी महेन्द्र सैनी ने न्यायालय में इस्तगासे से पिता हट्टूराम सैनी की सड़क दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कराया था।

इस पर बसवा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की मूल कॉपी प्राप्त करने के लिए दौसा अस्पताल में मेडिकल ज्यूरिष्ट से सम्पर्क साधा तो डॉक्टर अपने ही हस्ताक्षर से मिलती-जुलती फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर चौंक गए और उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना क्लेम के लिए आरोपी ने पिता की फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने का खेल रचा है।

कोतवाली पुलिस थाने में राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के मेडिकल ज्यूरिस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत सैनी ने मामला दर्ज कराया कि बसवा थाना पुलिस ने एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में उनसे जानकारी मांगी। इस रिपोर्ट का विभागीय रिकॉर्ड से मिलान किया गया तो सामने आया कि उक्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिला चिकित्सालय दौसा से जारी नहीं की गई है और मृतक हट्टूराम सैनी निवासी सागर की ढाणी बसवा का पोस्टमार्टम विभाग द्वारा नहीं किया गया है।

मृतक से संबंधित कोई भी पीएमआर रिपोर्ट विभाग में उपलब्ध नहीं है। थानाधिकारी बसवा के पत्र में उल्लेखित मृतक के पुत्र महेन्द्र कुमार सैनी द्वारा इस प्रकरण में राजकीय दस्तावेजों, मेडिकल ज्यूरिष्ट विभाग की सील एवं हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर कम्प्यूटर से कूटरचित दस्तावेज बनाकर स्वयं के स्वार्थ के लिए उपयोग किया गया है। ऐसे में राजकीय अस्पताल को बदनाम करने का कृत्य किया गया है। इधर, सीओ रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि चिकित्सक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights