Nature Nature

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का ऐलान, प्रशासन को चेताने के लिए 5 फरवरी को करेंगे चेतावनी सभा, 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दिल्ली रवाना, सांसद व संचार मंत्री से मिलेगा

Nature

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का ऐलान, प्रशासन को चेताने के लिए 5 फरवरी को करेंगे चेतावनी सभा, 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दिल्ली रवाना, सांसद व संचार मंत्री से मिलेगा

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।  सूडसर कस्बे के उपडाकघर के आगे सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरना स्थल पर मंगलवार को आम बैठक हुई और इसमें पांचों गांवों के लोगों की भागीदारी रही। इस आम बैठक में प्रशासन को चेताने के लिए पांच फरवरी को चेतावनी सभा करने का प्रस्ताव आम सहमति से पारित किया गया। इसके साथ ही एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दिल्ली भेजने का निर्णय लिया गया। जो मंगलवार रात्रि को ट्रेन से दिल्ली के रवाना हुआ और बुधवार को क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व संचार मंत्री से मिलेगा।
इससे पूर्व आम बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने इस लड़ाई को गंभीरता से लड़ने की बात कही और कहा कि प्रशासन के कानों तक संघर्ष की आवाज पहुंचाने के लिए संगठित व एकजुट होकर संघर्ष करेंगे, तब ही प्रशासन का बहरापन दूर हो सकेगा। प्रशासन व सरकार को कुंभकर्णी नींद से जागने के गांधीवादी तरीके से आंदोलन के साथ समय-समय पर जनता की ताकत दिखाकर लड़ाई लड़नी पड़ती है।
कोडाराम भादू ने कहा कि आंदोलन की मजबूती के लिए हम सबको संघर्ष समिति के किसी तरह के ऐलान को लागू करने के लिए जागरूक व तत्परता दिखानी चाहिए। संगठित व एकजुट होकर हमें लड़ाई लड़नी होगी और इन गांवों की अस्मिता का सवाल है।
इस अवसर पर मोहनलाल भादू, जगदीश प्रसाद स्वामी, दानाराम भादू, बाबूलाल जाजड़ा, मांगीलाल स्वामी, अरूण दर्जी, मूलाराम गोदारा, ओमप्रकाश सुथार, वकील लालूराम भादू, शेखर रेगर आदि ने सूडसर उपडाकघर बचाओ के आंदोलन में संघर्ष समिति के प्रत्येक ऐलान को सजगता से लागू करने एवं दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर साथ देने की बात कही और कहा कि क्षेत्र के पांचों गांवों के साथ प्रशासन का सतौला व्यवहार व हठधर्मिता को सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए संघर्ष को किसी भी स्तर पर ले जाना पड़ेगा तो हरगिज पीछे नहीं हटेंगे और संगठित रूप लड़ाई लड़ेंगे। उपडाकघर रियायतकालीन धरोहर थी और इसके साथ डाक विभाग की छेड़-छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सूडसर व्यापार मंडल अध्यक्ष सोहनदास स्वामी, गोपालाराम भादू, सुनील दुगरिया, मोहन भादू देराजसरी, राजकुमार सोनी, भानीसिंह भाटी, रामदयाल बुड़िया, रामलाल भादू, कोजाराम खोड, मनीष नायक, रेवंत सेन, लालूराम सारण, सीताराम खोड,महबूब अली, भंवरलाल रेगर, मामराज भादू समेत बड़ी संख्या में पांचों गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights