Nature Nature

नन्हे परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र बदले,अब जान जोखिम में डाल कर जाना होगा परीक्षा देने

Nature

नन्हे परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र बदले,अब जान जोखिम में डाल कर जाना होगा परीक्षा देने

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग,बीकानेर द्वारा आयोजित स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5) परीक्षा 2026 में ऐन वक्त पर उनके परीक्षा केन्द्र बदल कर जान जोखिम में डाल दी है।कक्षा 5 के नन्हे बालकों के परीक्षा केन्द्र बदलने पर स्थानीय निजी स्कूल संचालकों ने विरोध प्रकट किया है।
कस्बे के निजी विद्यालयों संचालकों ने मंगलवार को इस संबंध मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में लिखा है कि कक्षा 5 के अबोध बच्चों के लिए पूर्ववर्ती वर्षों में परीक्षा केन्द्र स्कूल के नजदीकी सरकारी स्कूलों में रहा है। जिससे इन अबोध विद्यार्थियों को केंद्र तक पैदल पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होती थी।परन्तु इस वर्ष इन विद्यार्थियों का परीक्षा केन्द्र उनके स्कूल से लगभग तीन किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राज मार्ग 11 के जयपुर रोड़ स्थित राजकीय कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर दिया गया है। राष्ट्रीय राज मार्ग पर दिनभर भारी संख्या में वाहनों का अवागमन रहता है।यह परीक्षा केन्द्र एक ओर काफी दूर है वहीं पैदल जाने वाले विद्यार्थियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का पूर्ण अंदेशा है।इस संदर्भ में कस्बे की सूर्या पब्लिक स्कूल के निदेशक मूलचंद स्वामी,सुमित शिक्षण संस्थान के रामनिवास धायल,सन साइन पब्लिक स्कूल के राकेश व्यास,ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के दुर्गाप्रसाद पालीवाल,दयानंद पब्लिक स्कूल के विनोद बेनीवाल एवं गीता देवी पब्लिक स्कूल के धीरज माटोलिया ने सीबीओ को ज्ञापन सौंपा कर इन स्कूलों के परीक्षा केन्द्र यथावत रखने की मांग की है।स्कूल संचालकों ने चेतावनी दी है कि परीक्षा केन्द्र यथावत नहीं करने एवं विद्यार्थियों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर स्थानीय शिक्षा विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा।

  • Related Posts

    Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर लगातार दूसरे दिन दिखाई दिया। गुरुवार के कारोबारी सत्र में शुरुआती तेजी…

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट का मामला अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

    Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights