Nature Nature

खेल व सांकृतिक सप्ताह का आगाज, खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा-महर्षि

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। यहां के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में खेल व सांकृतिक सप्ताह का आगाज मंगलवार को हुआ। इस दौरान महाविधालय प्रबन्ध समिति के सचिव श्याम महर्षि ने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ खेल भी आवश्यक है। संस्था के उपसचिव व माहेश्वरी समाज के जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र राठी ने कहा कि विद्यार्थी खेल प्रतिभा बन कर कॉलेज, शहर व देश का नाम रौशन करें। प्राचार्य डॉ.रामकृष्ण शर्मा ने विद्यार्थियों को खेल की भावना से खेल खेलने की सीख दी। खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि खेल सप्ताह के प्रथम दिन रंगोली शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, लम्बी कूद व ऊंची कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शतरंज छात्रा वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की अर्पिता विजेता व मीनाक्षी प्रजापत उपविजेता रहीं। शतरंज छात्र वर्ग में मुजेन्द्र सारस्वत प्रथम रहें। इसी प्रकार कैरम बालिका वर्ग में प्रीति सोनी प्रथम व रजनी सैनी द्वितीय रही। बैडमिंटन बालिका वर्ग में अर्पिता विजेता व ज्योति मदान उपविजेता रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति सोनी प्रथम, ज्योति मदान द्वितीय रही। बैडमिंटन छात्र वर्ग में सुशील गोदारा विजेता व राधेश्याम सुथार उपविजेता रहें। लम्बी कूद प्रतियोगिता में लालचंद बैनीवाल विजेता व किशन आँवला उपविजेता रहे। ऊंची कूद में विक्रम राजपुरोहित विजेता व अन्नाराम सारण उपविजेता रहें। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका विनोद सुथार, सुनील आचार्य, डॉ.मनोज शर्मा, डॉ.सारिका रंगा, डॉ.श्याम सुंदर वर्मा व प्रभुदयाल बामणिया ने निभाई। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन विश्वविद्यालय खेल विधान के अनुसार किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ महाविधालय में खेल सप्ताह की शुरुआत करते अथिति
  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights