Nature Nature

खेल तन एवं मन दोनों को स्वस्थ रखने का माध्यम-श्याम महर्षि श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में खेल सप्ताह का हुआ आगाज

Nature

समाचार गढ़, 2 जनवरी, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में गुरुवार से खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने ‘खेलों की जीवन मे उपयोगिता’ विषय पर विचार व्यक्त किये। सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्याम महर्षि ने कहा कि खेल तन एवं मन दोनों को स्वस्थ रखने का माध्यम है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, समय प्रबंधन, अवलोकन, आत्मविश्वास, निर्णयन, आज्ञापालन, नेतृत्व, धैर्य, सामंजस्य, संतुलन एवं कर्मठता जैसे गुणों का सहज विकास होता है। खेल व्यक्तित्व विकास के श्रेष्ठ आयाम हैं। महर्षि ने कहा कि हार या जीत कुछ भी हो खेलों में सहभागिता करने वालों को बराबर लाभ मिलता है। उन्होंने सभी छात्राओं से खेल प्रतिस्पर्धाओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रबंधन समिति के उपसचिव रामचंद्र राठी ने अंतर महाविद्यालय खेल प्ररिगोगिताओं में विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मैडल विजेताओं को 11 हजार, सिल्वर विजेता को 5100 व ब्राज मैडल विजेताओं को 3100 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप महाविद्यालय द्वारा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय समिति ने खेल को प्रोत्साहित करने के लिए इस राशि की घोषणा की है। खेलकूद गतिविधियों के प्रभारी कोच मुकेश जांगिड़ ने बताया कि खेल सप्ताह के प्रथम दिन म्यूजिकल चेयर प्रति स्पर्द्धा में 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। खेल सप्ताह के दौरान कल शुक्रवार को रस्साकशी एवं कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आगामी दिनों में खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ 100, 200 एवं 400 मीटर तथा रिले-रेस एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights