Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के विद्यार्थी का विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम में हुआ चयन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के विद्यार्थी महेश कुमार जाट का महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम में अंतिम रूप से चयन हुआ है। इस अवसर पर मंगलवार को महाविद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा विद्यार्थी का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रबन्ध समिति के उपसचिव रामचंद्र राठी ने कहा कि विश्वविद्यालय टीम में महाविद्यालय के विद्यार्थी का चयन होना गौरव की बात है। समिति के विजय महर्षि ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल में भी सफलता मिलना महाविद्यालय खेल विभाग व स्टाफ की मेहनत को दिखाता है। कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने विद्यार्थी का स्वागत कर बधाई दी। खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रर्दशन के बाद यह चयन हुआ है। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की क्रिकेट टीम में खिलाड़ी महेश कुमार जाट विश्वविद्यालय स्तर पर खेलेगा। कार्यक्रम में डॉ.सारिका रंगा, डॉ.राजेश सेवग,राजेश मीणा, प्रभुदयाल बामणिया, राजेश खान, सुनील आचार्य, महावीर प्रसाद धामा, सुशील सुथार मौजूद रहें।

  • Related Posts

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी एक ओर हार से छिन सकती है बादशाहत! इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में दांव पर भारत की नंबर-1 रैंकिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। इंग्लैंड के खिलाफ…

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। 6 से 10 जुलाई 2026 के कारोबारी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50 करीब 0.24% की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights