Nature Nature

महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं की उपेक्षा पर रोष, समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 6 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। महापुरूष समारोह समिति द्वारा मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ का लम्बे समय से रिक्त चल रहे पद को शीघ्र भरने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह के नाम ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को सौंपा एवं स्थानीय विधायक ताराचन्द सारस्वत को ज्ञापन देकर इस समस्या के शीघ्र समाधान करवाने की मांग की गई।
संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय में लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है, जिससे आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस कारणवश महिलाओं को गर्भावस्था, प्रसव और अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है, जिससे समय और धन की बर्बादी हो रही है।
मंत्री सुशील सेरड़िया ने बताया कि समिति ने इस मुद्दे को कई बार उठाया है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है । महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सरकार को इस महत्वपूर्ण पद की आवश्यकता को समझते हुए शीघ्र ही स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर चिकित्सक की नियुक्ति की जानी चाहिए ।
समिति सदस्य तुलसीराम चोरड़िया ने कहा कि जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण महिलाओं को जो कठिनाइयाँ हो रही हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और सरकार को इस दिशा में तुरंत कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई, तो समिति आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी।
इस दौरान समिति सदस्य निर्मल पुगलिया, एडवोकेट जगदीश भाम्भू, सुरेश भादानी, अशोक पारीक भी मौजूद रहे।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights