Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ को मिली सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर

Nature

समाचार गढ़ 23 सितंबर 2025  श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्रवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अब श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इस सुविधा की स्वीकृति मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार जताया।

विधायक सारस्वत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितम्बर 2025 को बाँसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने कहा कि 23 अगस्त 2025 को उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर वंदे भारत एक्सप्रेस का श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव करने की मांग की थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।

सारस्वत ने कहा कि इस ठहराव से श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के जिलों व कस्बों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा।

क्षेत्रवासियों में इस निर्णय को लेकर अपार खुशी का माहौल है। लोगों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार प्रकट करते हुए इसे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विकास की बड़ी उपलब्धि बताया।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights