Nature Nature

बजट घोषणा में श्रीडूंगरगढ़ को मिली अनेक सौगातें

Nature

समाचार गढ़, 19 फरवरी। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने राजस्थान बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज राज्य सरकार का बजट वित्त मंत्री दियाकुमारी ने पेश किया, जो निश्चित रूप से दूरगामी सोच के साथ बनाया गया स्वागत योग्य बजट है। यह बजट प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राजस्थान के चहुमुखी विकास की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिनमें:

  • नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना।
  • शहरी जल योजना सुदृढ़ीकरण के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • 33 केवी जीएसएस हेमासर और डेलवा में बनवाने की घोषणा।
  • ठुकरियासर से लिखमादेसर, कुन्तासर, धीरदेसर चोटियांन होते हुए कीतासर भटियांन तक 22.80 किलोमीटर सड़क निर्माण, जिसकी लागत 23 करोड़ रुपए होगी।
  • एनएच 11 जालबसर से उदारासर, आड़सर, लाछड़सर सीमा एसएच 06 तक 51 किलोमीटर सड़क, जिस पर 51 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
  • कुचोर अथुनी से एसएच 20 बी फांटा होते हुए खेराज भोमिया गौशाला तक 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण, जिसकी लागत 6 करोड़ 30 लाख रुपए आएगी।
  • बिग्गा बास रामसर से रुस्तम धोरा तक 8.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण, जिसकी लागत एक करोड़ रुपए होगी।
  • पांच ट्यूबवेल की स्थापना की घोषणा।
  • 3500 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में खेल मैदान और ओपन जिम का निर्माण।

ताराचंद सारस्वत ने कहा कि यह बजट गरीब, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों, मध्यम वर्गीय कर्मचारियों, युवाओं और व्यापारियों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बजट में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास, वरिष्ठ नागरिकों और महिला उत्थान जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। गृह और रक्षा क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व प्रयास भी सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा, “दूरगामी विचारधारा के साथ पेश किए गए इस बजट की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। मैं इस बजट का स्वागत करता हूं और इसकी प्रशंसा करता हूं।”

  • Related Posts

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट का मामला अब…

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: मध्य एशिया का खूबसूरत देश उज्बेकिस्तान इन दिनों अपनी ऐतिहासिक विरासत, कम खर्च वाली जीवनशैली और प्राकृतिक संसाधनों को लेकर चर्चा में है। सोशल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights