Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने पीडब्ल्यूडी एवं ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर रखी मांगें, मिले सकारात्मक आश्वासन

Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने पीडब्ल्यूडी एवं ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर रखी मांगें, मिले सकारात्मक आश्वासन

श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने बुधवार को जयपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव व ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मुलाकात कर क्षेत्र की मांगों से अवगत करवाया। जिस पर मंत्रियों ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विधायक महिया ने पीडब्ल्यूडी मंत्री जाटव को क्षेत्र में अण्डरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरने के संबंध में जानकारी दी और बीकानेर-रतनगढ़ रेलखण्ड मार्ग स्थित दुसारणां-श्रीडूंगरगढ़ व दुलचासर-सावंतसर मार्ग पर अण्डरब्रिज निर्माण की बात कही। जिस पर मंत्री जाटव ने इन अण्डरब्रिजों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति देने का भरोसा विधायक को दिलाया। वहीं, विधायक द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शेष एम.डी.आर. सड़क संख्या 298 के सुदृढ़ीकरण व चौड़ाईकरण करने हेतु राशि जारी करने की मांग पर जाटव ने कहा कि शेष सड़क के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति की फाईल वित्त विभाग के पास प्रक्रियाधीन है और शेष सड़क मार्ग के लिए राशि जारी करवाई जाएगी। साथ ही विधायक महिया ने क्षेत्र की विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों के प्रस्तावों की वित्तीय स्वीकृति देने के मांगपत्र सौंपे।
दूसरी ओर, विधायक महिया ने दुसारणां गांव के प्रतिनिधिमंडल के साथ ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मुलाकात कर दुसारणां बड़ा में जीएसएस निर्माण करवाने की मांग की। इसके अलावा जालबसर, मेऊसर, डेलवां में भी 33/11 केवी जीएसएस के प्रस्तावों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में मंजूरी देने की मांग उठाई। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर 33/11 केवी जीएसएसों की स्वीकृति देने का सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके अलावा विधायक महिया ने श्रीडूंगरगढ़ के 220 केवी जीएसएस के साथ ही अन्य ग्रामीण जीएसएसों पर अतिरिक्त क्षमता के पावर ट्रांसफार्मरों की स्थापना करने से संबंधित मांगपत्र सौंपे।

Related Posts

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights