Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने तीन नए समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों का किया उद्घाटन

Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने तीन नए समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों का किया उद्घाटन

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज ग्राम सेवा सहकारी समिति (केवीएसएस) लिखमादेसर सहित श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद के दो नए केंद्रों का शुभारंभ किया। इन केंद्रों के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज उचित मूल्य पर बेचने में सुविधा मिलेगी तथा खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होगी।

विधायक सारस्वत ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद से किसानों को आर्थिक संबल मिलता है और उनकी मेहनत का सही मूल्य सुनिश्चित होता है। उन्होंने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा, कृषि मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा तथा सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कल्याणकारी निर्णय ले रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में किसानों के लिए और अधिक विकासोन्मुख योजनाएँ लागू करेगी, जिनसे खेती-किसानी में समृद्धि आएगी और कृषक वर्ग को व्यापक लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान बहादुर नाथ सिद्ध, पूर्णनाथ महिया,मदननाथ गोदारा,सांवरमल पारीक,मदन लाल मेघवाल,विश्वनाथ ज्याणी,भैरनाथ साईं,हुकमाराम ज्याणी,, रामकुमार पारीक,मुलनाथ सिद्ध, गोविन्द पारीक,मंडल अध्यक्ष नरेश मोट,राधेश्याम दर्जी, महेश राजोतिया, भरत सारस्वत,मदन सोनी,महेंद्र कुमार पारीक, समिति अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़े स्तर पर किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights