Nature Nature

सरदारशहर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, बजरी-ग्रीट हटाने का काम शुरू

Nature

समाचार गढ़, 30 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के सरदारशहर रोड पर लंबे समय से सड़क पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि सड़क हादसों की संभावनाओं पर भी लगाम लगेगी। सरदारशहर रोड पर स्टेट हाईवे के दोनों ओर बजरी और ग्रीट डालकर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। इससे यातायात बाधित हो रहा था और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा था। लेकिन आज, श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी इंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में सख्त कदम उठाया है। ASI रविंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने कार्रवाई शुरू की। दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है कि सड़क किनारे बजरी, ग्रीट या ईंटें न डालें। साथ ही, चेतावनी भी दी गई है कि यदि ऐसा फिर किया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल, ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से सड़क किनारे से बजरी और ग्रीट हटाई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि सड़क पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights