Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस बड़ी कार्रवाई, 103 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त, आरोपी फरार

Nature

समाचार गढ़, 18 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। रेंज आईजी ओम प्रकाश और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक निकेत पारीक के सुपरविजन में आज सुबह तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुंदलसर गांव में हथकड़ शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

थाना अधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घर को घेरा, जहां तलाशी के दौरान तीन जरीकेन में कुल 103 लीटर हथकड़ शराब मिली। हालांकि, आरोपी बालू सिंह पुत्र बहादुर सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर मलकीत सिंह और कांस्टेबल राजेश कुमार, महिपाल, राजवीर, विनोद, महेश, बद्री लाल, QRT टीम के प्रेम कुमार, योगेश, किशन लाल, रणधीर, रविंद्र कुमार, गोपी राम, डीआर, रामनिवास और राकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प समाचारगढ़, 14 मई 2026। बीकानेर क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में शैक्षिक सुविधाओं…

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    समाचार गढ़ 14 मई 2026। नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

    केरल में कांग्रेस का बड़ा फैसला, वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    देशभर में मौसम का डबल अटैक, यूपी में आंधी-तूफान से 94 मौतें, राजस्थान में हीटवेव का कहर

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट

    राजस्थान रोडवेज में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नया नियम, अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही मिलेगा रियायती टिकट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights