Nature Nature

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बच्चों सहित घर से निकाला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 18 अक्टूबर 2024।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में आज एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमन पुत्री हरिप्रसाद रेगर, निवासी बिग्गाबास, श्रीडूंगरगढ़ (मूल निवासी वार्ड नंबर 27, राजगढ़, चूरू), ने अपने पति राधेश्याम और सास गणपति देवी सहित अन्य परिजनों पर दहेज की मांग और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

सुमन ने बताया कि उसका विवाह 7 दिसंबर 2010 को श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद प्रारंभिक कुछ महीनों तक ससुराल में ठीक व्यवहार रहा, लेकिन बाद में पति और परिजन मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने कई बार सुमन को मारपीट कर घर से निकाल दिया, लेकिन माता-पिता और समाजजनों के हस्तक्षेप के बाद उसे फिर से ससुराल भेजा गया।

सुमन ने बताया कि 12 अगस्त 2021 को पति और सास ने मोटरसाइकिल के लिए रुपये नहीं लाने पर गंभीर रूप से मारपीट की और बच्चों समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया। परिवार के समझाने पर भी ससुराल वालों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया और दहेज की मांग पूरी न होने पर धमकी दी। पिछले तीन वर्षों से सुमन अपने माता-पिता के साथ पीहर में रह रही है, जबकि उसका ससुराल पक्ष उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

सुमन के अनुसार, आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह अपने दो बेटों—आयुष (12 वर्ष) और तन्मय (8 वर्ष)—के साथ कठिनाइयों का सामना कर रही है। अब न्याय की उम्मीद में उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने सुमन की शिकायत पर पति राधेश्याम, सास गणपति देवी, जेठ सुशील, और काकससुर ओमप्रकाश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 406, 323, और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक धर्मपाल वर्मा को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights