Nature Nature

उत्तरी बर्फीली हवाओं से हिल स्टेशन बना श्रीडूंगरगढ़ अंचल, लगातार दसवें दिन भी कोहरे का सितम जारी, फसलों को मिलेगा भरपूर फायदा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 6 जनवरी 2024।
गौरी शंकर सारस्वत की विशेष रिपोर्ट
उत्तरी बर्फीली हवाओं ने श्री डूंगरगढ़ अंचल सहित बीकानेर संभाग को हिल स्टेशन बना दिया है। उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण लगातार कोहरे का सितम जारी है। आज दसवें दिन भी श्री डूंगरगढ़ अंचल कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आया। कोहरे एवं सर्दी के चलते लोगो की दिनचर्या भी बदल गई है। सर्दी के चलते बाजारों में भीड़भाड़ कम ही नजर आ रही है।जगह जगह लोगो को अलाव का सहारा लेते हुए देखा जा रहा है। कोहरा फसलों के लिए भी अच्छा फायदा पहुंचा रहा है। नारसीसर गांव के किसान मालाराम गोदारा,सेरूणा गांव के किसान ओमनाथ, सातलेरा गांव के किसान नंदलाल तावनिया ने बताया कि कोहरे से रबी की फसल सरसों, जौ, चना,गेहूं,मैथी की फसलों को भरपूर फायदा मिल रहा है। बुजुर्ग किसानों ने बताया कि लगातार कोहरा आने से इस बार अच्छी बरसात तथा आगामी अच्छे जमाने का अच्छा संकेत भी मिल रहा है।
दूसरी तरफ कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को जी मुट्ठी में लेकर चलना पड़ रहा है। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आ रहे हैं। सीकर से श्री डूंगरगढ़ रोजाना सब्जी लेकर आने वाले गाड़ी चालक महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि कोहरे के बीच वाहन लेकर चलना जोखिम भरा एवं रिस्की काम है।शर्मा ने सभी वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सावधानी तथा धीमी गति से वाहन चलाने तथा अपनी गाड़ी की आगे पीछे की सभी लाइटे ऑन करके चलने की अपील की है समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़ सभी वाहन चालकों से जरूरी होने पर ही अपना वाहन चलाने तथा स्लो स्पीड से वाहन चलाने की अपील करता है।

लगातार दसवें दिन कोहरे की आगोश में लिपटा श्री डूंगरगढ़ अंचल कोहरे के बीच हाईवे पर रेंगते हुए चलते नजर आए वाहन चालकों को लेना पड़ा हेड लाइट का सहारा।
सर्दी एवं कोहरे के चलते गांवो में भी सुनसान नजर आ रही गलिया।
सर्दी के चलते जीव जंतु भी व्याकुल नजर आ रहा है सातलेरा गांव में अलाव जलता देखा पशु भी सर्दी से राहत पाने की कोशिश करता हुआ नजर आया।
पिछले दस दिनों से लगातार कोहरा आने से फसलों को मिल रहा भरपूर फायदा भूमिपुत्र हर्षित ।
  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights