Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा पांडाल

Nature

समाचार-गढ़, 31 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास शनि मंदिर के पास स्व. डॉ. लूणकरणजी मोदी की स्मृति में हरिप्रसाद श्यामसुन्दर मोदी द्वारा निज निवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर कथावाचक आचार्य राजगुरू पं. रामदेव उपाध्याय ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व 12 ज्योतिर्लिंगों एवं 108 पार्थिव शिवलिंग का किया अभिषेक

समाचार-गढ़, 31 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालू बास शनि मंदिर के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा का आज चौथा दिन था और श्रावण मास का आज चौथा सोमवार भी था। ऐसे में हरिप्रसाद श्यामसुंदर मोदी परिवार द्वारा आज भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। मोदी परिवार द्वारा गृह निवास पर सुबह भगवान श्री भोलेनाथ का 12 ज्योतिर्लिंगों एवं 108 पार्थिव शिवलिंगों का विधिवत अभिषेक भी किया गया। इस अभिषेक के दौरान डॉ. लूणकरण मोदी के पुत्र, पुत्री, पौत्र, परपौत्र सभी उपस्थित रहे। इनके साथ हरिप्रसाद के बहन, दामाद देवीदयाल, भतीजे बजरंगलाल, द्वारकाप्रसाद, दिलीपकुमार, लक्ष्मी नारायण, पुत्री जमाई पवन कुमार मोदी, संबंधी अनिल कुमार सहित मोहल्लेवासी उपस्थित रहे और भोलेनाथ का अभिषेक किया।

  • Related Posts

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने शुरुआती खुफिया करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जब एक सीमा निगरानी मिशन के दौरान उनकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण

    FCRA Amendment Bill: विदेशी फंडिंग पर सरकार ने क्यों जरूरी बताया संशोधन? JPC में गृह मंत्रालय ने गिनाए कारण
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights