Nature Nature

भगवा रंग में रंगा श्रीडूंगरगढ़ कस्बा, कल निकलेगी धर्मयात्रा, मुस्तैदी के साथ जुटे कार्यकर्ता, श्रीडूंगरगढ़ हर कोना नजर आ रहा भगवामय

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली धर्मयात्रा को लेकर धर्म नगरी श्रीडूंगरगढ़ कस्बा हर तरफ भगवामय नजर आ रहा है। धर्मयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। धर्मयात्रा कल श्रीडूंगरगढ़ के ताल मैदान से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुए घूमचक्कर होते हुए सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालाणी पार्क पहुंचेगी। जहां धर्म यात्रा का समापन पूज्य श्री संत स्वामी सच्चिदानंद आचार्य के आशीर्वचन के साथ होगा। इस भव्य रैली में सैकड़ों की तादाद में नागरिक शामिल होगे । रैली को भव्य बनाने के लिए विहिप कार्यकर्ता एवं बजरंग दल के युवा जी जान से लगे हुए हैं। धर्म यात्रा को लेकर श्री डूंगरगढ़ कस्बा हर तरफ भगवा रंग में रंगीन हो चुका है। श्री डूंगरगढ़ का घूमचक्कर सर्किल हो या शहीद हेमू कालाणी पार्क हो ,या कोई घर हो या फिर वाहन हो हर तरफ भगवा पताका लहराती हुई नजर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ के हर कोने कोने की सजावट की गई है। श्रीडूंगरगढ़ शहर के हर घर घर तक भगवा पताका पहुंचा दी गई है।बाजार में हर दुकान वाहन पर भगवा पताका लगाई जा रही है।इस धर्मयात्रा को लेकर ग्रामीण अंचल से भी काफी संख्या में लोग पहुच कर धर्मयात्रा में भाग लेंगे।भव्य धर्म यात्रा में केसरिया साफा पहन कर सैकड़ों की तादाद में युवा एवं महिलाएं भाग लेगी । भगवान श्रीराम के जयघोष से श्री डूंगरगढ़ का हर कोना कोना गूंज उठेगा । धर्म रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया जाएगा । आज मुख्य बाजार में निशुल्क भगवा पताका का वितरण किया गया । धर्म यात्रा को लेकर निकाली जा रही इस रैली को श्री डूंगरगढ़ का हर नागरिक ऐतिहासिक रैली बनाने में जुटा हुआ नजर आ रहा है।

व्यापारी वर्ग से रैली में शामिल होने का किया आह्वान
राम नवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली धर्म यात्रा को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने बाजार के व्यापारियों से 2:00 बजे बाद अपने प्रतिष्ठान स्वैच्छिक रूप से मंगल कर धर्म यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया है। विहिप ने व्यापारियों से रैली के स्वागत एवं पुष्प वर्षा करने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। जिला मंत्री संतोष बोहरा ने बताया कि अगर किसी के घर पताका नहीं पहुंची हो तो हाई स्कूल रोड पर स्थित एक्सिस बैंक के पास विहिप कार्यालय से भगवा पताका प्राप्त कर सकते हैं।

रामनवमी पर निकलने वाली धर्म यात्रा को लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी नजर आ रहे हर्षित ।
धर्मयात्रा रैली को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी जुटे हुए जी जान से।
श्री डूंगरगढ़ का शहीद हेमू कालाणी पार्क हुआ भगवामय ।ऊंचाई पर फहराती हुई भगवा पताका करा रही धर्म यात्रा का अहसास ।
देर रात तक विहिप कार्यकर्ता जुटे सजावट में।
धर्मयात्रा को लेकर श्री डूंगरगढ़ में दुकानों तथा वाहनों पर लगाई जा रही भगवा पताका।
भगवा रंग में नहाया धर्म नगरी श्री डूंगरगढ़ का घूमचक्कर सर्किल ।
  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights