Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: सेसोमूँ स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का भव्य आगाज़, छात्रों ने दिखाया अनुशासन और जोश

Nature

समाचार गढ़, 6 दिसम्बर, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूँ स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्कूल के चार सदनों एमराल्ड, रूबी, सैफायर और टोपाज के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और जोश के साथ भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गोदारा, वाइस प्रिंसिपल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊपनी और विशेष अतिथि तुलसीराम चौरड़िया, समाजसेवी एवं पूर्व अध्यक्ष, ओसवाल पंचायत, श्रीडूंगरगढ़ ने सलामी ली और छात्रों के अनुशासन और उत्साह की सराहना की। मार्च पास्ट के आयोजन में स्कूल के शारीरिक शिक्षक रामनिवास बेनिवाल और बीरेश राजपूत का योगदान सराहनीय रहा।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का साधन है, बल्कि यह अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने का माध्यम भी है। उन्होंने बच्चों को खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।

स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा, प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू और विद्यालय संचालन समिति के सदस्य श्री महावीर माली ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न तरह की रेस, जेवलिन थ्रो, शॉटपुट थ्रो जैसे खेल शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में चारों सदनों के प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों के प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया, खासतौर पर एमराल्ड और सैफायर सदनों के बीच की प्रतिस्पर्धा सराहनीय रही। इस दौरान अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे।

पहले दिन के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स मीट का समापन शनिवार को होगा, जिसमें फाइनल मुकाबलों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights