Nature Nature

श्रीडूंगरगढ विकास समिति सामान्य जन की बनेगी आवाज

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 18 अगस्त 2024। श्रीडूं‌गरगढ़ विकास समिति जन हित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी। इस समिति के कार्य तिहरे स्तर पर प्रारंभ होंगे। यह विचार रविवार को राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में समिति के सदस्यों ने कहे। सदस्यों ने प्रमुखता से कहा कि सरकारी विभागों में जहाँ भ्रष्टाचार के कार्य हो रहे हैं, उसका विवरण तैयार कर सम्बन्धित ऊपरी विभागों को कार्यवाही करने को कहा जाएगा। स्थानीय नगर पालिका द्वारा छह सौ बीघा सरकारी भूमि पर जो अवैध पट्टे बनाए गए हैं, उन्हें राज्य सरकार से निरस्त करवाने का प्रयास भी संस्था करेगी। नगरपालिका की स्थिति बाड़ ही खेत को खाने जैसी हो चुकी है। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर मोदी ने कहा कि अब धरातल पर कार्य करने की आवश्यकता है। शहर में कीचड़ और कचरे के ढेर के कारण यहां कभी भी महामारी फैल सकती है। जलदाय विभाग के द्वारा वर्षों से पानी की टंकियों की सफाई नहीं की गई है, एक तरफ लोग पेयजल को तरस रहे हैं, वहीं लाखों लीटर पानी लीकेज के कारण व्यर्थ बह रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में नहरी पानी की सप्लाई तो एक सपना बनकर रह गई है। हरिप्रसाद सिखवाल ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में जो पहले बस स्टैंड बना हुआ है, उसकी दुर्गति हो रही है वहीं दूसरी ओर लोगों को कीचड़ में खड़े रहकर बसों की प्रतीक्षा करनी पड़‌ती है। आनंद शर्मा ने कहा कि सूचना के अधिकार के अन्तर्गत सभी स्थानीय विभागों के कार्यों पर सवाल पूछने बहुत आवश्यक हैं। बाजार मध्य सब्जी मंडी गंदगी का पर्याय बन चुकी है। मोहित आचार्य, सांवरमल गोदारा, राजेन्द्र स्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संस्था के मंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि कल से नगर में संस्था के सदस्य बनाए जाएंगे और संस्था जनोपयोगी एक-एक कार्य को हाथ में लेगी तथा सामान्य जन की आवाज बनेगी। बैठक का संयोजन डॉ. चेतन स्वामी ने किया।

  • Related Posts

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    1- अवैध रूप से गैस टंकी भरते हुए 38 सिलेण्डर जब्त, मामला दर्ज। समाचार गढ़। अवैध रूप से गैस टंकी भरते हुए 38 सिलेण्डर जब्त कर रसद विभाग द्वारा आरोपी…

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान समाचार गढ 28 मार्च 2026। मध्य-पूर्व में चल रहे Iran–Israel conflict के असर अब राजस्थान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights