Nature Nature

मुख्यमंत्री निवास पर श्रीडूंगरगढ़ की बेटी प्रीति तंवर ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की निर्भीक पत्रकारिता की सराहना

Nature

समाचार गढ़, 7 अगस्त 2025, जयपुर।
रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ की बेटी और जानी-मानी पत्रकार प्रीति तंवर को मुख्यमंत्री निवास आमंत्रित कर राखी बंधवाई। इस भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण में मुख्यमंत्री ने प्रीति की निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए उनकी खुलकर सराहना की और उन्हें उपहार भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। प्रीति तंवर जैसे युवा पत्रकार समाज में सकारात्मक सोच और बदलाव की मिसाल हैं। उन्होंने प्रीति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसी साहसी बेटियां पूरे राज्य के लिए प्रेरणा हैं।

भजनलाल शर्मा ने सभी परिवारों और समाज से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार बेटियों को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, तो यह केवल रक्षा सूत्र नहीं बल्कि समाज में स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक होता है।

इस अवसर पर प्रीति तंवर की मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात न सिर्फ श्रीडूंगरगढ़ बल्कि पूरे बीकानेर जिले के लिए गौरव का विषय बनी। यह पल राज्यभर की बेटियों को प्रेरणा देता है कि वे निडर होकर अपने सपनों को साकार करें और समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनें।

  • Related Posts

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    समाचार-गढ़ 30 अगस्त, 2026। बारूद पर उगा शहर तबाहियों का भी अपना एक इतिहास होता है। आज की दुनिया लगातार युद्धों को झेल रही है। गाजा से लेकर यूक्रेन तक…

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    समाचार-गढ़ 30 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: हर महीने की शुरुआत के साथ कुछ ऐसे नियम और कीमतें बदलती हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें

    सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें

    राजस्थान निकाय चुनाव में टिकट को लेकर घमासान! कहीं चप्पल उठी तो कहीं नेताओं में हुई गाली-गलौज

    राजस्थान निकाय चुनाव में टिकट को लेकर घमासान! कहीं चप्पल उठी तो कहीं नेताओं में हुई गाली-गलौज

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights