Nature Nature

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

Nature

बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समाचार-गढ़ 17 अगस्त, 2026।

मंदिर में उमड़ी थी करीब 50 हजार श्रद्धालुओं की भीड़

तीसरी सोमवारी के मौके पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए करीब 50 हजार श्रद्धालु अशोकधाम मंदिर पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की लंबी कतार अशोकधाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई थी। इसी दौरान स्टेशन पर करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच दो ट्रेनें भी रुकीं, जिससे अचानक भीड़ और बढ़ गई।

प्रशासन के मुताबिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सुबह करीब 3 बजे से ही मौके पर तैनात थीं। एंबुलेंस के साथ संकरी गलियों के लिए टोटो और बाइक एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी।

बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह, महिलाओं की लाइन पर बढ़ा दबाव

लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, स्टेशन के पास एक बिजली का खंभा गिर गया। हालांकि, बिजली का लाइव तार नहीं गिरा था, बल्कि केबल वायर टूटा था। इसके बावजूद वहां करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई।

अफवाह के बाद लोगों में अचानक अफरा-तफरी मच गई। इसका सबसे ज्यादा असर बाईं ओर लगी महिलाओं की कतार पर पड़ा। भीड़ का दबाव बढ़ने से कई महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं।

बैरिकेडिंग टूटने से बिगड़ी स्थिति

डीएम ने बताया कि एक तरफ खेत की ओर से भीड़ आगे बढ़ने लगी, जिससे बैरिकेडिंग टूट गई। इसके बाद लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रशासन के अनुसार यह पूरी घटना करीब दो मिनट के भीतर अचानक हुई।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब 20-25 महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गई थीं और कई महिलाएं भीड़ के नीचे दबकर बेहोश हो गईं।

सभी मृतक महिलाएं, अस्पताल में घायलों का इलाज

लखीसराय के एसडीपीओ शिवम कुमार ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिलाधिकारी के अनुसार, सभी मृतक महिलाएं हैं। हादसे में घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य के साथ भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights