Nature Nature

राज्य सरकार ने जारी की 1508 किलोमीटर सड़कों की वित्तीय स्वीकृति, श्रीडूंगरगढ़-पूनरासर मार्ग भी शामिल

Nature

समाचार गढ़, 18 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में बजट 2024-25 में घोषित 1508.48 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण के लिए 1725.73 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी के संयुक्त सचिव आरके लूथरा ने इस स्वीकृति की घोषणा की है, जिसके तहत प्रदेश भर में 88 नई सड़कों का निर्माण होगा।

इसी योजना के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ से वाया समंदसर होते हुए पूनरासर तक 22 किलोमीटर लंबी सड़क को 7.70 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में उत्साह है।

डूंगर कॉलेज, बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी, जिसे विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान जनप्रतिनिधियों को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुखता से शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय की गांवों से दूरी आधी हो जाएगी, जिससे किसानों का ईंधन और समय बचेगा और आवागमन में सुविधा होगी।

इस सड़क से न केवल किसानों को मंडी तक सीधा जुड़ाव मिलेगा, बल्कि पूनरासर हनुमान धाम जाने वाले यात्रियों के लिए भी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights