Nature Nature

राज्यस्तरीय मेगा पीटीएम एवं निपुण मेला समारोह का आयोजन, क्या कहा विधायक सारस्वत ने, पढ़े ख़बर

Nature

शिक्षा और संस्कार ही उज्ज्वल भारत की नींव- ताराचंद सारस्वत

समाचार गढ़। पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में राज्यस्तरीय मेगा पीटीएम एवं निपुण मेला समारोह 2026 का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस (वी.सी.) के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सरोज पुनियाँ, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार चुग, प्राचार्य रामचंद्र सीलू, रूपा देवी स्कूल के उप-प्राचार्य मदन कडवासरा, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान सहित श्रीडूंगरगढ़ शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक सारस्वत एवं सीबीईओ द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई। इस अवसर पर विधायक सारस्वत एवं सीबीईओ ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की।

राज्यस्तरीय मेगा पीटीएम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा सचिव, राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया, जिससे विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त होने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरणा मिली।

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया, जिसमें विधायक ताराचंद सारस्वत एवं शिक्षा अधिकारी भी जुड़े। सम्पूर्ण राज्य में एक साथ सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों रुपये की राशि के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण, परिवहन वाउचर वितरण सहित अनेक योजनाओं का सीधा लाभ विद्यार्थियों तक पहुँचाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरस्वती पूजन के पश्चात राज्यव्यापी सजीव प्रसारण एवं सहभागी संवाद संपन्न हुआ। इसके पश्चात डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से निःशुल्क साइकिल एवं परिवहन वाउचर राशि से संबंधित गतिविधियों द्वारा लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा में अग्रणी रहने, भारतीय संस्कारों के सम्मान तथा उज्ज्वल भारत के भविष्य के प्रति सजग एवं जागरूक रहने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights