Nature Nature

मुख्य बाजार में ठेला-रेहड़ी संचालकों का विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़ 24 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। मुख्य बाजार से बार-बार हटाए जाने से आक्रोशित मनिहारी, रेहड़ी-ठेला संचालकों ने बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला शक्ति के साथ व्यापारियों ने गांधी पार्क से रैली निकाल तहसील कार्यालय पहुंचकर करीब दो घंटे तक नारेबाजी की और रोजगार का हक मांगा।

तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए संचालकों ने दशकों से ठेले-रेहड़ी पर आश्रित अपनी आजीविका सुरक्षित रखने की मांग की। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने मौके पर ही तहसीलदार को बाजार निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान यूनियन नेताओं ने रोज़गार छीनने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी। एसएफआई के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने पालिका कार्मिकों पर अनैतिक रवैये का आरोप लगाया, वहीं पूर्व तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा ने ठेला संचालकों को स्थायी स्थान देने की वकालत की। विरोध में सुभाष जावा, शौकीन काज़ी, जावेद बेहलीम, ताहिर काज़ी, कैलाश मेघवाल, सुनील टेऊ सरपंच, गिरधारीलाल जाखड़ सहित अनेक साथी शामिल हुए।

Related Posts

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights