Nature Nature

शिविरों में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई-जिला कलेक्टर

Nature

वीसी के माध्यम से जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
समाचार गढ़, 3 जनवरी। बीकानेर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपखंड अधिकारियों के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा में जिला कलेक्टर ने कहा कि उपखंड व विकास अधिकारी शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग करें।
उन्होंने डे नोडल के प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने एवं प्रगति की समुचित समीक्षा नहीं करने पर नाराजगी जताई । उन्होंने प्रत्येक शिविर में विकास अधिकारी, उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार में से एक को संबंधित क्षेत्र के अनिवार्यतः उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अधिक से अधिक पात्र किसानों को पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करने‌ के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में गैस कनेक्शन से वंचित परिवारों के चिन्हीकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सर्वे करवाएं।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने आयुष्मान भारत बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जगदीश प्रसाद गौड़, बीकानेर उपखंड अधिकारी पवन कुमार उपस्थित रहे तथा अन्य उपखंड व विकास अधिकारी वीसी के जरिए जुड़े।

  • Related Posts

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने…

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights