Nature Nature

स्कूल गया छात्र नहीं लौटा घर, पटरियों के पास मिला शव

Nature

समाचार-गढ़, 25 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रिड़ी में एक 14 वर्षीय बालक गुरुवार सुबह स्कूल तो गया लेकिन स्कूल से गायब हो गया। परिजन उसे ढूंढते रहे लेकिन गुरुवार देर रात उसका शव बीकानेर-नोखा रेलवे रूट के गांव रासीसर के पास पटरियों पर पड़ा मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिड़ी के कक्षा 11 में पढ़ने वाला महेश गुरुवार सुबह घर से स्कूल गया था। शाम को घर नही पहुंचा तो परिजन तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे। वहां उसका बैग पड़ा था और साथी बच्चों ने बताया कि वह आधी छुट्टी के बाद नहीं दिखा। इस पर परिजनों ने तलाश किया तो दोस्तो, परिजनों के यहां भी नही मिला। परिजन रात करीब 10 बजे थाने पहुंचे व गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश करने की गुहार लगाई। इस दौरान नोखा पुलिस द्वारा नोखा क्षेत्र के गांव रासीसर में पटरियों के पास स्कूल ड्रेस में 14-15 साल के बच्चे का शव मिलने की सूचना भी श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दी गई। मृतक के पास श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर का रेलवे टिकट मिला था तो नोखा पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से संपर्क किया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने परिजनों को वहां भेजा तो मृतक की शिनाख्त रिड़ी से गुमशुदा हुए बच्चे के रूप में ही हुई है।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights